IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे हो गई है। पहला मुकाबला भारत ने गंवा दिया था, उसे कीवी टीम ने रांची में 21 रनों से हराया था। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 30 गेंद में 59 रन बनाए थे, लिहाजा उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
और पढ़िए – सूर्या के लिए सुंदर का त्याग, कंफ्यूजन में रनआउट हो गए वाशिंगटन, देखें वीडियो
एक गलती पड़ सकती है भारी
भारतीय टीम पिछले 11 साल से न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टी20 सीरीज नहीं हारी है। अगर आज का मुकाबला न्यूजीलैंड जीत लेता है तो भारत की टी-20 में नंबर-1 रैंकिंग भी खतरे में पड़ जाएगी। यानी भारत के पास गलती की गुंजाइश नहीं है।
और पढ़िए – ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो
टी 20 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में कुल 23 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें 10 भारत और 10 न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। इसका मतलब यह दोनों टीमों का रिकॉर्ड शानदार है। माना जा रहा है कि यूपी के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया सीरीज बराबरी करने के लिए पूरा दम लगा देगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
37 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
43 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines