New Zealand T20I Squad Changes: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया इस श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे चल रही है. न्यूजीलैंड को अपने घर पर लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है. अब न्यूजीलैंड ने आने वाले तीन T20I मैचों के लिए अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. उनके कुछ तेज गेंदबाज अलग-अलग मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में किए बड़े बदलाव
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान किया कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वह ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले अंतिम दो T20I मैचों के लिए दोबारा स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे. मैट हेनरी को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अगले तीन T20I मैचों के लिए आराम दे दिया है. वह अब सीधे वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर काइल जैमीसन तीसरे T20I मैच के लिए उपलब्ध हैं. वह चौथे और पांचवें T20I मैच से बाहर हो गए हैं. काइल इसके बाद फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे और फिर वनडे सीरीज के लिए दोबारा स्क्वाड से जुड़ जाएंगे.
न्यूजीलैंड के T20I स्क्वाड में ब्लेयर टिकनर की एंट्री हो गई है. वह अगले तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा जोश क्लार्कसन चौथे और पांचवें T20I के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे. बता दें कि मैट फिशर को सिर्फ तीसरे T20I के लिए टीम में जगह दी गई है. इसके बाद वह न्यूजीलैंड A और भारत A के बीच मल्टी डे सीरीज के लिए दोबारा लौट जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश, सिर्फ 3 शब्दों में कही दिल की बात
अगले तीन T20I मैचों का शेड्यूल
- तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
भारत ने शानदार अंदाज में जीते शुरुआती दो T20I मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 225 रन बनाए. भारतीय टीम के सामने बड़ा लक्ष्य था लेकिन उन्होंने 19.4 ओवरों में इसका सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. संजू सैमसन की 67 रनों की पारी के दम पर भारत ने यह मैच जीता.
क्राइस्टचर्च में ही दूसरा T20I मैच भी देखने को मिला. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 180 रन बनाए. इस मैच में गेंद धीमी आ रही थी और रन बनने मुश्किल थे. टीम इंडिया एक समय मैच में पिछड़ रही थी, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी ने बाजी पलट दी. 4 विकेट से भारत ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई RR के पूर्व कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
क्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
37 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
2 hrs agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
10 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
11 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
11 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
12 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines