हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम इंडिया के पास बड़ा मौका

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जाएगा. जहां पर न्यूजीलैंड के लिए जीत दर्ज करना बहुत ही अहम होने वाला है. लेकिन इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है.

विज्ञापन
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का बहुत ही खराब रहा है टी-20 रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया को जीत मिली, तो वो सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरकार जीत दर्ज की, तो वो सीरीज को जिंदा कर देंगे. जिससे आगे के 2 मैचों पर भी नजर रहेगी. हालांकि फिलहाल ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड की टीम का इस स्टेडियम में रिकॉर्ड अब तक बहुत ही खराब रहा है. 

न्यूजीलैंड का वेलिंगटन में बहुत खराब है रिकॉर्ड 

हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड औसत दर्जे का ही रहा है. पिछले 6 सालों में तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है. साल 2020 से कीवी टीम ने हेनरी स्टेडियम में कुल 7 टी-20 मुकाबले खेले हैं. वहीं उनकी टीम सिर्फ 2 मुकाबला ही जीता है. वहीं भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 3 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि पिछले मुकाबले में भारत को जीत मिली थी. जहां पर मुकाबला सुपर ओवर में खत्म हो गया था.  

टी-20 में इस स्टेडियम का रिकॉर्ड देखें तो हैरान करने वाला रहा है. हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में अब तक कुल 26 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में इस मुकाबले के दौरान भी दोनों टीमों की नजरें टॉस के ऊपर ही होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करेगी. लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड में आसान होता है.   

विज्ञापन

दोनों टीमों का टी-20 स्क्वाड और संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवॉन कॉन्वे. 

इंडिया टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा, लंबे समय से फ्रेंचाइजी का थे हिस्सा

भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola