IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे रायपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बीद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विश्वकप 2023 की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया और अपनी रणनीति भी साफ की है।
मोहम्मद शमी ने कहा कि ‘देखिए, मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया को लेकर लोगों को किसी तरह का शक है। लोगों का भरोसा टीम पर है। पिछले 4-6 सालों में टीम इंडिया ने शानदार परिणा दिए हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि किसी को टीम के प्रदर्शन को लेकर कोई संदेह है।
शमी ने कहा- हमारे पास काफी टाइम भी है
शमी ने अपने बयान में कहा कि ‘अभी वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बचा हुआ है। हमारे पास बहुत सीरीज हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए प्रर्याप्त मैच मिलेंगे और खिलाड़ियों को भी जानने का मौका मिलेगा। अभी हमारे पास टाइम है तो बेहतर होगा कि हम मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाएं।’
और पढ़िए –IND vs NZ: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका…न्यूजीलैंड के खिलाफ करना होगा ये काम
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रायपुर में खेला गया था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में ही 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
शमी ने लिए 3 विकेट, मिला प्लेयर ऑफ द मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि सिराज ने 6 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
और पढ़िए –BBL 2023: सटीक लाइन…रफ्तार का कहर… Riley Meredith ने उड़ा दी बल्लेबाज की गिल्लियां
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines