Mohammad Shami 5 Wicket Haul, World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने पांचवें मैच में वर्ल्ड कप 2023 में वापसी की है। उन्होंने पहली गेंद पर ही विकेट लिया और अंत में 10 ओवर के बाद 54 रन देकर पंजा खोला। वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा फाइव विकेट हॉल था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार चार प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका बेस्ट स्पेल भी रहा।
भारत के तीसरे टॉप विकेट टेकर
मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला खेला है। इस मैच में आते ही उन्होंने पांच विकेट लिए और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने एक विकेट लेते ही इस पारी में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में अब बस उनसे ऊपर बस जवागल श्रीनाथ और जहीर खान हैं। जहीर और श्रीनाथ दोनों ने 44-44 विकेट झटके। साथ ही वह वनडे वर्ल्ड कप में दो बार फाइव फर लेने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इस मामले में पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी का जलवा, मिशेल ने जड़ा शतक, भारत को 274 का लक्ष्य
वनडे वर्ल्ड कप में 5- विकेट हॉल लेने वाले भारतीय
- मोहम्मद शमी- 2
- कपिल देव- 1
- वेंकटेश प्रसाद- 1
- रॉबिन सिंह- 1
- आशीष नेहरा- 1
- युवराज सिंह- 1
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
- 44– जहीर खान
- 44– जवागल श्रीनाथ
- 36– मोहम्मद शमी
- 31– अनिल कुंबले
- 29- जसप्रीत बुमराह
- 28- कपिल देव
यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 की पहली गेंद पर यंग को किया क्लीन बोल्ड, अनिल कुंबले को भी छोड़ दिया पीछे
शमी का एक और कमाल
इतना ही नहीं अगर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार चार प्लस विकेट लेने की बात करें तो मोहम्मद शमी ने इमरान ताहिर की बराबरी कर ली है। उनसे ऊपर बस मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने 6 बार ऐसा किया है। जबकि शमी और ताहिर ने पांच-पांच बार वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा किया। शमी याद दिला दें आपको कि पिछले वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर रोका। आखिरी 10 ओवर में कीवी टीम बस 54 रन बना पाई और 6 विकेट गंवा दिए।
संबंधित खबरें
'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
16 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
16 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines