IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की अब तक आधी से ज्यादा टीम पेवेलियन की ओर जा चुकी है। वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
Mohammad Shami ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे
दरअसल इस मैच में तीन विकेट लेते ही मोहम्मद शमी के वनडे क्रिकेट में 159 विकेट हो चुके हैं और वे लिस्ट में 66वें नंबर पर आ गए हैं। इस मैच से पहले उनका स्थान 73वां था। मैच में खतरनाक बॉलिंग करके उन्होंने इस लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। शमी ने इसी के साथ भारतीय टीम के विश्व चैंपियन गेंदबाज आशीष नेहरा, पाकिस्तान के शोएब मलिक, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, न्यूजीलैंड के आरडी हैडली, वेस्टइंडीज के एमडी मार्शल और भारत के एम प्रभाकर को पीछे छोड़ दिया है। शमी अगर दो विकेट और ले लेते हैं तो वे पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद की बराबरी कर लेंगे।
मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
वैसे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्होंने 350 मैचों में 534 विकेट चटकाए थे। जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम का नाम दर्ज है। अकरम के नाम 356 मैचों में 502 विकेट हैं। पांच सौ से ज्यादा विकेट चटकाने वाले सिर्फ ये गेंदबाज ही शीर्ष पर हैं। जबकि भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं, उन्होंने 271 वनडे में 337 विकेट निकाले थे।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines