IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार झेलने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के साथ तीन तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए तैयार हो चुकी हैं। सीरीज के शुरू होने से पहले कप्तान केन विलियमसन ने प्रेस कांफ्रेंस की और भारतीय टीम की और हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की।
अभी पढ़ें – शोएब के Tweet से नया Twist… तलाक की खबरों के बीच ‘शौहर’ ने सानिया मिर्जा को ऐसे किया बर्थडे विश
हार्दिक पंड्या एक सुपरस्टार हैं – केन विलियमसन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज का शुभारंभ 18 नवंबर 2022 से होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया उन्होंने यहां पर भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की। विलियमसन ने कहा कि हार्दिक एक सुपरस्टार है और एक बड़े मैच विनर भी है। उन्होंने हालांकि ये भी कहा कि मैंने हार्दिक की कप्तानी में कभी खेला नहीं है इसीलिए मैं उसपर कुछ कह नहीं सकता।
उमरान मलिक की रफ्तार शानदार है- विलियमसन
वहीं भारतीय टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए उमरान मलिक की भी विलियमसन ने खूब तारीफ की और कहा कि उनकी गति शानदार है। उनके साथ आईपीएल में खेलना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जब आपके पास एक तेज गेंदबाज के रूप में 150 रन बनाने की क्षमता है, तो यह बहुत ही रोमांचक है।
न्यूजीलैंड की टी20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines