Vaibhav Sooryavanshi: भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच गई है. टीम के सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली थी. न्यूजीलैंड में उन्हें मौका मिल सकता है. कीवी गेंदबाजों ने पहले से ही वैभव के लिए प्लान तैयार किया हुआ है. इससे पता चला है कि सूर्यवंशी का कितना खौफ है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड पहुंचते ही चेतावनी दे दी है.
जैकब डफी का बड़ा बयान
22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 मैच पहले न्यूजीलैंड की टीम ने खूब प्रैक्टिस की. इस सेशन के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने मीडिया के साथ बात की. उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बयान दिया. डफी ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी एक शानदार टैलेंट है. आईपीएल में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. सबसे बड़ी बात है कि वो बहुत तेज बल्लेबाजी करते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 250 के करीब रहता है. वो बहुत कम चूकते हैं. बड़ी बात ये है कि वो न्यूजीलैंड में पहली बार खेलने वाले हैं. उनके लिए यहां के हालात बहुत अलग होंगे. उनके लिए चुनौती भी होगी. हमें उनके खिलाफ क्या करना है इसकी योजना हमने बना ली है.”
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में लगा विदेशी तड़का, दो मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में खूब रन बनाए. इस वजह से उन्हें टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह मिली. वैभव ने इंग्लैंड में अपना डेब्यू किया. हालांकि वहां पर उनका बल्ला नहीं चल पाया. तीन मैचों में वो सिर्फ 42 रन ही बना पाए. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें मौका मिला. वहां पर उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए. दो अर्धशतक उन्होंने लगाए.
वैभव अभी तक आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक उन्हें भारतीय सरजमीं पर डेब्यू का मौका नहीं मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो बेंच पर ही बैठे थे. न्यूजीलैंड में भी उनके प्लेइंग-11 में खेलने के चांस बहुत कम है. टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है. अगर इन दोनों में से किसी एक का बल्ला नहीं चला तब वैभव को खिलाया जा सकता है. वैसे अभिषेक और संजू अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. देखना होगा कि वैभव को मौका मिल पाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार का लुक वायरल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
1 hr agoरणजी में लगा विदेशी तड़का, दो मैच में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
3 hrs agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
4 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
7 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
14 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
15 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines