Ishan Kishan Ruled Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा. 27 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने के कारण तीसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. BCCI ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर झारखंड के स्टार खिलाड़ी की चोट पर अपडेट दिया. बता दें कि किशन चोटिल होने के कारण दूसरा T20I भी नहीं खेले थे.
BCCI ने ईशान किशन को लेकर किया बड़ा ऐलान
ईशान किशन को पहले T20I मैच में चोट आई थी. फील्डिंग करते हुए उन्हें लो-ग्रेड एडडक्टर स्ट्रेन हुआ था. इसी वजह से वह पहले T20I में नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए थे. वह दूसरे T20I से पहले रिकवर नहीं कर पाए और बाहर हो गए. BCCI ने बताया था कि किशन सिर्फ दूसरे T20I से बाहर हुए हैं.
BCCI ने अब ऐलान करके बताया है कि किशन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और चोट से रिकवर हो रहे हैं. इसी वजह से वह 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. BCCI ने आश्वासन दिया कि मेडिकल टीम ईशान किशन के साथ काम कर रही है और उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है. BCCI ने ईशान किशन के बैकअप कवर के रूप में कुमार कुशाग्र को अपने T20I स्क्वाड में एक मैच के लिए शामिल किया था. अब किशन तीसरे T20I के लिए भी टीम इंडिया के साथ ट्रेवल करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के विवादित फैसले पर उठाए सवाल
टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में अब तक डॉमिनेट किया है. भारत ने अपने शुरुआती दो T20I मैचों में जीत दर्ज की है और वह सीरीज में 2-0 से आगे है. अब न्यूजीलैंड को अगर सीरीज पर कब्जा करना है, तो उसे अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे, वहीं भारत को श्रृंखला पर कब्जा करने के लिए अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी. ऐसा करके वह 3-0 से सीरीज में बढ़त बना सकते हैं.
वेलिंगटन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड खास नहीं है. अब तक दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर चार मैच हुए हैं, जिनमें से दो में न्यूजीलैंड की जीत हुई. एक मुकाबला भारत ने जीता, वहीं एक मैच DLS मेथड के तहत टाई रहा था. अब टीम इंडिया को जीत दर्ज करके T20I में अपना रिकॉर्ड सुधारना होगा.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर आखिर तोड़ी चुप्पी, कहा- सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला…
संबंधित खबरें
199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
4 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
14 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
16 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines