IND vs NZ: भारत का न्यूजीलैंड दौरा अभी तक बेहतरीन रहा है. टीम इंडिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की है. पहले तीनों मुकाबले जीतकर टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. खैर अब बारी पांच वनडे मैचों की है. पहला मैच 4 नवंबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी. कप्तान शुभमन गिल के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. उनके बल्ले से खूब रन निकले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ अब वो इतिहास रच सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
गिल दर्ज कर सकते हैं अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड
शुभमन गिल के बल्ले ने 2026 में खूब कोहराम मचाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों में ही गिल खेलने वाले हैं. इसके बाद वो टेस्ट की तैयारी में लग जाएंगे. उनकी जगह अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. 2026 में वनडे में गिल बहुत जल्द अपने हजार रन पूरे करने वाले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही वो 2026 में हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
गिल अब तक 11 पारियों में 895 रन बन चुके हैं. हाल ही में विंडीज के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक लगाया था. 111.87 की औसत से अभी तक उन्होंने रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 118.7 का रहा है. इस लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट हैं. वो 737 रन बना चुके हैं. गिल और डकेट के बीच रनों का अंतर बहुत ज्यादा है. गिल उनसे और आगे निकल सकते हैं. तीसरे नंबर पर पवन रत्नायके मौजूद हैं. वो 692 रन ठोक चुके हैं. वहीं चौथे नंबर पर 680 रनों के साथ जो रूट हैं.
ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, दोहरा शतक मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
शुभमन गिल का करियर
शुभमन गिल का वनडे में औसत 64.02 का रहा है. 70 मैचों में वो 3713 रन बना चुके हैं. 223 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. 11 शतक और 20 अर्धशतक वो मार चुके हैं. दो डबल सेंचुरी भी उनके नाम दर्ज हैं. उन्होंने 78 सिक्स भी लगाए हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि वो वनडे के कितने बेहतरीन प्लेयर हैं. गिल ने 3043 रन बनाए हैं. 11 शतक और 9 अर्धशतक वो टेस्ट में लगा चुके हैं. एक दोहरा शतक भी उनके नाम दर्ज है. 269 उनका बेस्ट स्कोर है. गिल ने 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 869 रन बनाए हैं. टी20 में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. इस वजह से वो टीम का हिस्सा भी नहीं है. टी20 में श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी, जानें कौन होगा बाहर
संबंधित खबरें
5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
23 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
39 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines