IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर में 24 जनवरी को होगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच में रोहित शर्मा कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं। न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के लिए रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। वह एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री करा सकते हैं, जो लंबे-लंबे हिट लगाने के लिए जाना जाता है। इस खिलाड़ी का नाम रजत पाटीदार है।
अय्यर की जगह मिला है टीम इंडिया में मौका
रजत पाटीदार को श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम में जगह मिली है। हालांकि उन्हें पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला, वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से रोहित शर्मा हर खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं, ऐसे में कल यानी 24 जनवरी को रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू कर सकते हैं।
आईपीएल 2022 में रजत पाटीदार ने मचाई थी तबाही
रजत पाटीदार को आईपीएल 2022 से पहचान मिली थी। उन्होंने IPL 2022 में विराट कोहली की टीम RCB टीम की तरफ से खेलते हुए कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थीं और अपनी टीम को मैच जिताए थे। रजत ने आईपीएल 2022 के 8 मैचों में 1 शतक और दो हाफ सेंचुरी समेत कुल 333 रन बनाकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से ही वह घरेलू क्रिकेट में बल्ले से आग उगल रहे हैं।
शानदार फॉर्म में हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 50 फर्स्ट क्लास मैचों में 3668 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। वहीं, 51 लिस्ट मैचों में उन्होंने 1648 रन बनाए हैं। इस वक्त वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। चूकि इंदौर उनका होम ग्राउंड है, ऐसे में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन
रोहित शर्मा
रजत पाटीदार
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पांड्या
शाहबाज अहमद
वाशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
कुलदीप यादव
उमरान मलिक
मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
45 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines