IND vs NZ: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच रविवार यानी 27नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया 7 से विकेट से हार चुकी है। दूसरा मैच जीतकर भारत सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया हैमिल्टन पहुंच चुकी है।
हैमिल्टन पहुंचते ही टीम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह छा गए। उन्होंने बस से उतरकर शानदार भांगड़ा किया। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वी-शेप दिखाया, जबकि ऋषभ पंत और उमरान मलिक सहित टीम के अन्य सदस्य अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते नजर आए है। बीसीसीआई ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा ‘हैलो फ्रॉम हैमिल्टन’।
दूसरा मैच 27नवंबर को हैमिल्टन के सीडन पार्क में सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुलदीप सेन और दीपक चाहर को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 2nd ODI: फैंस के लिए बुरी खबर…दूसरे वनडे पर छाए संकट के बादल…जानें मैच होगा या नहीं?
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग
शिखर धवन (कप्तान)
शुभमन गिल
श्रेयस अय्यर
सूर्यकुमार यादव
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
संजू सैमसन
वॉशिंगटन सुंदर
दीपक चाहर
उमरान मलिक
अर्शदीप सिंह
कुलदीप सेन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines