हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी OUT, शिवम दुबे IN…न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं. टीम इंडिया अब तीसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर?

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक हो गई है. क्राइस्टचर्च में हुए पहले दो टी20 मैचों में भारत ने शानदार जीत हासिल की. दोनों मैचों में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे मैच में जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. खैर अब बारी तीसरे टी20 की हैं. भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

बल्लेबाजी में हो सकता है बदलाव

दूसरे टी20 में तीसरे नंबर पर ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला. वो रन नहीं बना पाए. इसके बाद उनके बैटिंग पोजिशन को लेकर भी सवाल खड़े हुए. किशन तीसरे मैच में भी नहीं खेलने वाले हैं. इस बार वैभव को बाहर बिठाया जा सकता है. ईशान की जगह निचले क्रम में शिवम दुबे को मौका मिल सकता है. ईशान ने जरूरत पड़ने पर नीचे आकर भी बल्लेबाजी की है. ये चीज वैभव के साथ नहीं है. वो शायद ओपनिंग में ही सहज है. पिछले दो मैचों की बात करें तो टीम इंडिया को फिनिशर की ही जरूरत पड़ी है. ऐसे में दुबे काम आ सकते हैं. इसके अलावा उनसे 2-3 ओवर भी श्रेयस अय्यर करा सकते हैं. तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी पक्की है. अय्यर और तिलक भी मिडिल ऑर्डर पर बवाल मचाएंगे.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: सारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार की टीम को 99 रन पर किया ढेर

विज्ञापन

क्या भुवनेश्वर कुमार होंगे बाहर?

पहले दो मैचों में मुख्य स्पिनर की टीम इंडिया को कमी खली थी. इस वजह से तीसरे मैच में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव या चक्रवर्ती में से किसी एक को खिलाया जा सकता है. अक्षर ने दोनों मैचों में गेंदबाजी से प्रभावित नहीं किया है. वो काफी महंगे रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार पहले दो मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने खूब रन लुटाए. मैनेजमेंट उनकी जगह मयंक यादव को खिला सकता है. हालांकि इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव की तीसरे मुकाबले में जगह एकदम पक्की है.

तीसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI COE में शुरू की तैयारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola