IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के आखिरी ओवर में कंधे पर इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही अर्शदीप को चौथे मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शदीप सिंह अब 5वां टी-20 मुकाबला खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज से भी अर्शदीप सिंह बाहर हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में ये 3 युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं.
यश ठाकुर
तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिल सकता है. हर्षित राणा जब इंजरी के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए थे, उस समय यश ठाकुर को ही उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया था. अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से अर्शदीप सिंह बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में यश ठाकुर ले सकते हैं. यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. जहां पर भारतीय टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. यश ठाकुर भी पावरप्ले में गेंदबाजी करके विकेट हासिल करने की कला जानते हैं. इसके अलावा वो डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं.
अरशद खान
उभरते हुए तेज गेंदबाज अरशद खान को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है. हाल में ही अरशद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए की टीम में मौका दिया गया था. जहां पर अरशद खान ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उसका फायदा अब उन्हें मिल सकता है. अरशद खान डेथ ओवरों में बहुत ही प्रभावी साबित होते हैं. जिसके कारण ही अर्शदीप सिंह के बाहर होने पर अरशद खान को भी टी-20 टीम में एंट्री मिल सकती है. हालांकि अरशद खान फिलहाल इस रेस में यश से पीछे चल रहे हैं. लेकिन भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी पर बहुत ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी अरशद खान ने अच्छा प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, बार-बार दोहरा रहे हैं एक ही गलती
गुरजपनीत सिंह
स्टार तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने आईपीएल 2026 में खुद को साबित कर दिया था. गुरजपनीत सिंह को उनकी हाइट के कारण अच्छा बाउंस भी मिलता है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा जता सकती है. टी-20 फॉर्मेट में गुरजपनीत सिंह ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया ए की टीम में मौका दिया था. इंडिया ए के लिए भी उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसका फायदा भी गुरजपनीत सिंह को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, आखिरी मुकाबले में खेलना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
41 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines