IND vs NZ: फाइनल में अर्शदीप सिंह से मैदान पर ही भिड़ गए डेरिल मिचेल, कप्तान सूर्या को करना पड़ा बीच-बचाव

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के सामने इंग्लिश टीम की चुनौती थी. मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. इस बीच अर्शदीप सिंह से डेरिल मिचेल मैदान पर ही भिड़ गए.

arshdeep singh and daryl mitchell Fight

arshdeep singh and daryl mitchell Fight

विज्ञापन

IND vs NZ: टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी उठाई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन जड़ दिए थे. जवाब में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. इस मुकाबले के दौरान डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह मैदान पर आपस में ही भिड़ गए. 

मैदान पर भिड़ गए अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल 

न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर को अर्शदीप सिंह फेंकने आए. जहां पर ओवर की 5वीं गेंद पर डेरिल मिचेल ने गेंद को मारा तो अर्शदीप सिंह ने रोक लिया. जिसके बाद उन्होंने थ्रो किया तो गेंद डेरिल मिचेल को लग गई. जिसके बाद दोनों बहुत ज्यादा नाराज हो गए. डेरिल मिचेल गुस्से में अर्शदीप सिंह की तरफ बढ़ने लगे, तो वो वापस रनअप पर लौट गए. जिसके बाद मिचेल और भी ज्यादा भड़क गए. हालांकि उसके बाद अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव बीच में आए. अंपायर ने अर्शदीप सिंह से जाकर बात की, तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव डेरिल मिचेल से बात करते हुए नजर आए. जिसके बाद ही मामला शांत हुआ. अंत में दोनों ही खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया. जिसके बाद ही सब कुछ बेहतर हुआ. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने पलट दिया इतिहास, बना दिया नया World Record

टीम इंडिया तीसरी बार बनी टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन 

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आई. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचा दिया. जिसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल किया. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करके पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया. अंत में टीम इंडिया को 96 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत मिली और तीसरी बार ट्रॉफी भी उठा लिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ