IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने पलट दिया इतिहास, बना दिया नया World Record
IND vs NZ Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में भारतीय टीम ने नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Mar 8, 2026 21:41
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Mar 8, 2026 21:41
Share :
IND vs NZ Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने हैं. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
भारत ने बनाया नया World Record
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए, जो किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 176/7 रन बनाए थे. लेकिन अब भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
भारतीय बल्लेबाजों की आई सुनामी
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने भी 6 चौके के अलावा 3 छक्के जड़े. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 255/5 रन बनाकर नया कीर्तिमान अपने नाम किया.
अब न्यूजीलैंड को अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए इतिहास पलटना होगा. कीवी टीम को चैंपियन बनने के लिए 20 ओवर में 256 रन चेज करने होंगे.

---विज्ञापन---