IND vs NZ: 18 नवंबर से टी 20 सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। बुधवार को कप्तान हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन के साथ वेलिंगटन की सड़कों पर ‘Crocodile Bike’ की सवारी का लुत्फ उठाया। साथ ही टी 20 सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अभी पढ़ें – Steve Smith ने बताए वर्तमान समय के 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी, इन दो भारतीयों को भी किया शामिल
हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘न्यूजीलैंड टीम टी-20 फॉर्मेट में हमेशा चुनौती पेश करती है। वह हाल में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का सफर तय कर लौटी है। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि यहां भी उनके खिलाफ खेलना चैलेंज होगा। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से हमें उम्मीद है कि वो इस चुनौती का सामना करेंगे और टीम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’
हमें अपनी गलतियों को सुधारना होगा- हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हाल ही टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद हम निराश हैं, लेकिन इस हार को भूलकर आगे निकलने की जरूरत है।’ पांड्या ने कहा कि ‘हम प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं। हमें इस हार से सीख लेते हुए अपनी गलतियों को सुधारना होगा और टीम कहां कमजोर है, उसे ठीक करना होगा।’
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी 20 मैच कब है?
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर 2022 को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में आयोजित होगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
45 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines