IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रायपुर में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में ही धमाकेदार जीत दर्ज कर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है। वहीं इस हार के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है।
न्यूजीलैंड को पछाड़कर ये टीम बनी नंबर 1
दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम 115 प्वाइंट के साथ वनडे रैंकिंग में टॉप पर थी और दूसरे स्थान पर इंग्लैंड 113 प्वाइंट के साथ मौजूद थी। तीसरे नंबर पर भारत 111 प्वाइंट पर थी। इस मैच में 8 विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड को रैटिंग में दो अंको का नुकसान हो गया और वह 113 प्वाइंट पर आ गई। वहीं भारत के खाते में दो प्वाइंट जुड़ गए। अब भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड तीनों 113 प्वाइंट पर है। लेकिन इंग्लैंड ने मैच कम खेले हैं और उसके ओवरऑल प्वाइंट ज्यादा है इसीलिए उसे टॉप पर रखा गया है।
और पढ़िए – ‘IPL के दौरान मेरे बगल में बैठें ऋषभ पंत…’, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का अनुरोध
भारत बन जाएगी नंबर 1 टीम, बस जीतना होगा आखिरी मैच
अगर आईसीसी की मौजूद रैंकिंग की बात करें तो भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड तीनों ही एक ही स्कोर पर हैं। ऐसे में अगर इंदौर में मंगलवार को खेले जाने वाले मैच को भारत जीत जाता है तो वह इसमें सबसे ज्यादा रैटिंग के साथ टॉप पर आ जाएगा और न्यूजीलैंड और भी पीछे जा सकती है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके भी 112 रैटिंग है।
और पढ़िए – IPL 2023: सफेद दाढ़ी में एमएस धोनी का न्यू लुक वायरल, फैंस बोले- फायर है…
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines