हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर

Devon Conway Ruled Out: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले सिर पर चोट आई थी. न्यूजीलैंड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं (Image: ANI)

Devon Conway Ruled Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. भारत ने ऑकलैंड में खेला गया पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है. दूसरे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. उनके स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले उन्हें चोट आई थी. बताया जा रहा था कि वह सिर्फ पहले वनडे से बाहर होंगे. हालांकि, अब उनका सीरीज से पत्ता कट गया है.

डेवोन कॉनवे हुए चोटिल

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास करते हुए डेवोन कॉनवे को कंकशन हुआ था. फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान कैच लेते हुए वे अपने साथी क्रिकेटर मैट हेनरी से टकरा गए. दोनों के सिर में चोट आई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने जांच की. दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे से बाहर हो गए. सभी को लगा था कि डेवोन दूसरे मुकाबले का हिस्सा बनेंगे. हालांकि, डेवोन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

डेवोन सिर में लगी चोट से समय पर रिकवर नहीं कर पाए और उन्हें अधिक आराम की जरूरत है. इसी वजह से न्यूजीलैंड ने जोखिम उठाने के बजाय डेवोन को बाहर करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कौन है कॉनवे का रिप्लेसमेंट?

डेवोन कॉनवे के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने स्क्वाड में निक कैली की एंट्री कराई है. निक चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड का हिस्सा थे. हालांकि, डेवोन के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भी अपने वनडे स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड, रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये!

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का अपडेटेड वनडे स्क्वाड

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, निक कैली, टॉम लैथम, टिम सीफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर और मैथ्यू फिशर.

चौथे और पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: फिन एलन, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​माइकल ब्रेसवेल, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मिचेल हे, टिम सीफर्ट, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

मैट हेनरी हुए फिट

डेवोन कॉनवे और मैट हेनरी, दोनों को चोट आई थी और वे पहला वनडे नहीं खेल पाए. डेवोन की चोट अधिक गंभीर थी, जिस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मैट हेनरी फिट हो गए हैं और वह अगले मैच में वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola