नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के पसीने छूट गए। आखिरकार भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में एक बॉल शेष रहते ये मुकाबला जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज के दो मैचों में टीम इंडिया को पिच से मदद नहीं मिली। पिछले मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दो मैचों में मुश्किल पिचों का सामना कर चुके कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया।
विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं
पांड्या ने कहा- मुझे हमेशा से विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं, लेकिन इसमें काफी देर हो गई। ये सभी खेल पलों के साथ महत्वपूर्ण हैं। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दबाव लेने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था। हमने ठीक यही किया। हमने अपने बेसिक्स का पालन किया।
और पढ़िए – कुलदीप ने googly से किया Daryl Mitchell का शिकार, आउट होने पर बल्लेबाज ने दिया ये रिएक्शन, देखें
ये टी-20 के विकेट नहीं
पांड्या ने पिच के बारे में कहा- सच कहूं तो यह एक विकेट का झटका था। अब तक हमने जितने भी मैच खेले हैं, मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं। कप्तान ने आगे कहा- कहीं न कहीं क्यूरेटर या जिस मैदान में हम खेलने जा रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पिचों को पहले तैयार कर लें। उसके अलावा मैं खुश हूं। यहां तक कि 120 का स्कोर भी विनिंग टोटल होता। गेंदबाज अपनी योजना पर अड़े रहे और यह सुनिश्चित किया कि कीवी बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट न करें। हम स्पिनरों को घुमाते रहे। ओस ने इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाई। वे हमसे ज्यादा गेंद को स्पिन करा रहे थे। यह एक विकेट का झटका था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
29 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines