हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: रोहित शर्मा या विराट कोहली, कौन ठोकेगा न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा ने की भविष्यवाणी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली है. पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि रोहित और विराट में से सबसे ज्यादा सेंचुरी कौन मारेगा.

विज्ञापन
रोहित और विराट को लेकर पुजारा का बड़ा दावा (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 4 नवंबर को पहला मुकाबला ईडन पार्क, ऑकलैंड में होगा. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर हैं. दोनों की धमाकेदार वापसी होगी. पांचों मैचों में दोनों बवाल मचाएंगे. न्यूजीलैंड में विराट के आंकड़े बेहतरीन हैं. रोहित भी तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. खैर सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया कि रोहित और विराट में से सबसे ज्यादा शतक न्यूजीलैंड की धरती पर कौन मारेगा.

चेतेश्वर पुजारा ने की भविष्यवाणी

जियोस्टार पर चेतेश्वर पुजारा ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज को लेकर चर्चा की. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस पर भी बयान दिया. पुजारा ने कहा कि रोहित से ज्यादा शतक विराट मार सकते हैं. उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के ऊपर पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होती है. अगर न्यूजीलैंड में उनकी ये भूमिका बदल गई तो वो शतक बना सकते हैं. विराट कोहली के पास संभावनाएं थोड़ा ज्यादा हैं. वो तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. उनका काम पारी को संवारने का होता है. वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के पास शतक बनाने का पूरा मौका होता है. उनके लिए चीजें थोड़ा आसान रहती है. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित से ज्यादा विराट के शतक मारने की संभावना है.”

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, टीम मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

कौन जीतेगा सीरीज?

पुजारा ने कहा है कि वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह सकती है. उन्होंने कहा कि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द भी हो सकता है. पुजारा ने कहा, “वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह सकती है. भारत दो टीमों के साथ खेल रहा है. पहले तीन मैचों में टीम अलग होगा. इसके बाद दो मैचों में भी बदलाव होगा. मेरे हिसाब से इससे न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा. मेरा मानना है कि पहले तीन मैचों में ही भारत का दबदबा देखने को मिलेगा. अंतिम दो मैचों में टीम इंडिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. न्यूजीलैंड में बारिश कभी भी हो सकती है. इस वजह से एक मुकाबला रद्द भी हो सकता है.”

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला मैच – बुधवार, 4 नवंबर (ऑकलैंड)

विज्ञापन

दूसरा मैच – शनिवार, 7 नवंबर (वेलिंग्टन)

तीसरा मैच – मंगलवार, 10 नवंबर (हैमिल्टन)

विज्ञापन

चौथा मैच – शुक्रवार, 13 नवंबर (माउंट मॉन्गनुई)

पांचवां मैच – रविवार, 15 नवंबर को (माउंट मॉन्गनुई)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने ICC वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की सबसे ऊंची पोजीशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola