नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 से निराशाजनक रूप से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। भारत ने अपनी टीम में श्रेयस अय्यर, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है। संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी भी स्क्वाड में शामिल हैं। टीम इंडिया में अब नंबर 3 की जद्दोजहद चल रही है। नंबर 3 की भूमिका पर सूर्यकुमार और अय्यर के बीच बड़ी टक्कर नजर आ रही है।
टी20 विश्व कप में विराट कोहली ने नंबर 3 जबकि सूर्या ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। कोहली के सीरीज का हिस्सा नहीं होने के कारण अय्यर दावेदार हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि अगर सूर्या को एक कदम ऊपर खेलने का मौका मिलता है तो वह अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी हो सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ T20: बारिश से धुला पहला मुकाबला, जानिए दूसरे मैच में कैसा रहेगा मौसम
अय्यर को नंबर 3 पर भेजना चाहिए
यूट्यूब पर अपने वीडियो में अश्विन ने कहा कि अय्यर को नंबर 3 का स्थान दिया जाना चाहिए क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपना अधिकार अर्जित किया है। अश्विन ने कहा- “वैसे भी श्रेयस अय्यर 3 पर और सूर्यकुमार यादव 4 पर लॉक हैं। सूर्यकुमार यादव को 3 पर भेजने प्रलोभन होगा, लेकिन मुझे लगता है कि श्रेयस ने अपना अधिकार अर्जित किया है। इसलिए श्रेयस तीन पर जाएगा और सूर्या 4 पर बल्लेबाजी करेगा।”
https://twitter.com/BCCI/status/1593517381636481024
क्या पंत को कराई जा सकती है ओपनिंग?
अनुभवी ऑफ स्पिनर ने ऋषभ पंत के सलामी बल्लेबाज की जगह लेने की संभावनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर पंत को ओपनिंग करने का मौका मिलता है तो वाशिंगटन सुंदर को बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते नंबर 5 की भूमिका निभानी चाहिए। अश्विन ने कहा- “यदि आप ऋषभ पंत को शीर्ष पर भेजते हैं, तो हमारे पास मध्य क्रम में कोई बाएं हाथ का खिलाड़ी नहीं होगा। मध्य क्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं होने के बारे में भी चर्चा की जाती है। मध्य में बाएं-दाएं संयोजन होना टी20 में वास्तव में महत्वपूर्ण है। क्या हमारे पास बाएं हाथ का मध्य क्रम विकल्प उपलब्ध है?
मुझे नहीं पता टीम में वह कहां फिट होगा
अश्विन ने कहा- “एकमात्र अन्य विकल्प बचा है वाशिंगटन सुंदर। मुझे नहीं पता कि वे उसे 5 नंबर पर बल्लेबाजी कराएंगे या नहीं। अगर वे उसे उस भूमिका में नहीं देखते हैं, तो मुझे नहीं पता कि वह इस टीम में और कहां फिट होगा। यह वाशिंगटन सुंदर की भी वापसी है।” अश्विन खुद न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड में पहला टी 20 मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया रविवार को दूसरा मुकाबला खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
3 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines