New Zealand Squad Change: भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. उनके बीच कुल 5 मैच खेले जाएंगे. इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड और भारत, दोनों ने अपने स्क्वाड का आधिकारिक रूप से पहले ही ऐलान कर दिया था. अब न्यूजीलैंड के स्क्वाड में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है.
न्यूजीलैंड के दो स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान किया है कि मार्क चैपमैन को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होना पड़ा है. उन्हें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में चोट लगी थी और वह आगामी T20I श्रृंखला तक फिट नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स भी चोटिल हो गए हैं. कैंटरबरी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके हिप फ्लेक्सर में चोट आई है, जिस वजह से वह भारत के खिलाफ T20I सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
न्यूजीलैंड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स के रिप्लेसमेंट का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. मार्क चैपमैन की जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को स्क्वाड में शामिल किया गया है, वहीं जैक के स्थान पर तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की एंट्री हुई है.
न्यूजीलैंड का अपडेटेड T20I स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जोश क्लार्कसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं 9 भारतीय खिलाड़ी, दूसरे T20I में बिगड़ सकता है समीकरण
भारत-न्यूजीलैंड T20I सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद पहली बार भिड़ंत होने जा रही है. 22 अक्टूबर से पांच मैचों की यह T20I सीरीज शुरू हो रही है. क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में ये मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद ODI और टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा. T20I सीरीज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- पहला T20I मैच: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- दूसरा T20I मैच: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- तीसरा T20I मैच: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- चौथा T20I मैच: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- पांचवां T20I मैच: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव IN, संजू OUT… जीत के बावजूद दूसरे T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
10 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
59 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines