IND vs NZ: भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को इंजरी हुई. जिसके कारण ही टीम में आयुष बदोनी को जगह मिली. हालांकि उनके टीम में आने के बाद से फैंस और कुछ दिग्गज इस सिलेक्शन पर सवाल खड़ा कर रहे थे. अब खुद आयुष बदोनी ने अपने सिलेक्शन को लेकर बात की है. उन्होंने उस फैसले को भी याद किया, जिसके कारण ही वो आज टीम इंडिया तक पहुंच सके.
आयुष बदोनी की ऐसे बदल गई लाइफ
वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी के बाद टीम इंडिया नंबर 6 या 7 पर खेलने वाले स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश में थी. ऐसे समय में चयनकर्ताओं ने ऑफ स्पिनर को ही चुना. जिसके कारण ही बदोनी को मौका मिल सका. जिसके बारे में बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए बदोनी ने कहा, ‘पहले मैं सिर्फ बैटिंग करता था, लेकिन पिछले 2 साल से मैं अपनी बॉलिंग पर बहुत ध्यान दे रहा हूं. मुझे हमेशा लगता है कि मैं विकेट ले सकता हूं और अपनी बॉलिंग से टीम में योगदान दे सकता हूं. इसलिए मुझे ऑलराउंडर होने का फायदा मिला. मैंने दिल्ली के लिए बहुत बॉलिंग की है और विकेट लिए हैं, इसलिए मुझे इसका फायदा मिला है.’
ये भी पढ़ें: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकारी मंजूरी, अब आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी तय
अपने परिवार की खुशी पर बोले बदोनी
टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद परिवार के रिएक्शन पर बोलते हुए आयुष बदोनी ने कहा, ‘मुझे असल में देर रात कॉल आया, इसलिए मैं उन्हें बता नहीं सका. फिर सुबह अनाउंस किया गया और तब उन्हें पता चला. वे भी बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे थे. टीम में बहुत से सीनियर खिलाड़ी लेजेंड हैं, इसलिए जब वे बैटिंग या बॉलिंग करते हैं तो मैं उनसे सीखने की कोशिश करता हूं. मुझे लगता है कि इससे मेरा गेम बेहतर होता है. बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ मुझे मजा आता है, मैं हर्षित राणा को कुछ समय से जानता हूं. अर्शदीप सिंह और श्रेयस अय्यर भी हैं, मुझे उनके साथ बहुत मजा आता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं नजर आएंगे रोहित-विराट, इस सीरीज से करेंगे वापसी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines