चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकारी मंजूरी, अब आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी तय

Chinnaswamy Stadium Government Approval: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने घोषणा की है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने की अनुमति उन्हें सरकार से मिल गई है.

Untitled design (21)

Bengaluru Chinnaswamy Stadium: 17 जनवरी को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने घोषणा की है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने की अनुमति उन्हें सरकार से मिल गई है. आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने जीता था. इसके बाद टीम ने बेंगलुरु में जश्न मनाने का ऐलान किया था. जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई फैन की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मैच पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन अब सरकार ने कुछ शर्तों के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से आईपीएल और इंटरनेशनल मैच को आयोजित कराने का आदेश दे दिया है.

विज्ञापन

KSCA ने जारी किया बयान

KSCA ने बयान जारी करते हुए कहा “KSCA (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) को पूरा भरोसा है कि वे सभी शर्तों को पूरा कर लेंगे. उन्होंने एक्सपर्ट कमेटी को पहले ही बता दिया है कि वे नियमों का पालन कैसे करेंगे. एसोसिएशन सुरक्षा, सावधानी और भीड़ को संभालने के सभी नियमों को पूरी तरह से और सख्ती से लागू करने के लिए तैयार है.”

विज्ञापन

जून में हुई भगदड़ के बाद से अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेला गया है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 50 अन्य लोग घायल हो गए थे. आईपीएल 2026 के खिताब का जश्न मनाना आरसीबी को भारी पड़ गया था. हालांकि अब कर्नाटक सरकार से एसोसिएशन को हरी झंडी मिल गई है.

विज्ञापन

कई मैचों की छीनी गई मेजबानी

भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल और इंटरनेशनल मैच आयोजित कराने पर रोक लगा दिया था, जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी का अधिकार बेंगलुरु से वापस ले लिया और मैचों को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया. इसके अलावा, फरवरी और मार्च 2026 में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप में भी बेंगलुरु को किसी भी मैच की मेजबानी नहीं मिली. हालांकि अब फैंस के लिए गुड न्यूज आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ