हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

Auqib Nabi Added Team India Squad: प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन
टीम इंडिया के स्क्वाड में आकिब नबी शामिल हो गए हैं (Image: ANI)

Auqib Nabi Joined Team India ODI Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया ने T20I सीरीज जीत ली है और अब वह वनडे श्रृंखला पर भी कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. सीरीज की शुरुआत से पहले BCCI ने ऐलान किया था कि प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण वनडे मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. अब उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आकिब नबी की टीम में एंट्री हो गई है.

टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हुए आकिब नबी

प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और वह निर्धारित समय तक पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए. इसी वजह से BCCI ने उन्हें वनडे सीरीज से बाहर करने का फैसला किया. प्रसिद्ध शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि, अब उनकी जगह आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है. बता दें कि आकिब पहले से चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसका अर्थ है कि वह पूरे पांच मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा होंगे.

नबी के वनडे करियर की शुरुआत रही थी निराशाजनक

घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन करके आकिब नबी ने टीम इंडिया में जगह बनाई. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, उनका पहला मुकाबला भूलने लायक रहा. उन्होंने 8.5 ओवरों में 9.50 की इकॉनमी से 84 रन लुटाए. आकिब कोई विकेट झटकने में सफल नहीं हुए. आकिब मुख्य रूप से स्विंग गेंदबाज हैं और न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनके लिए फायदेमंद रह सकती हैं. यहां वे अपने वनडे प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा एक और शानदार स्कोर, 3 पारियों में बना डाले 311 रन

ODI सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI मैच के लिए), आकिब नबी. 

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola