IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी की वाहवाही लूटी है. वो छक्के लगाने में काफी माहिर हैं. इसमें बड़े रिकॉर्ड उन्होंने कायम कर दिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास रच दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
अभिषेक शर्मा के लिए 2026 शानदार रहा है. बड़े मैचों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सिक्स मारते ही बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनके इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो टी20 में पावरप्ले में किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास सिक्स लगाने की बेहतरीन क्षमता है. अभिषेक ने ये मुकाम हासिल करने के लिए कुल 776 गेंदे खेली. अभिषेक डेब्यू के बाद से ही वे भारत के लिए मैच विनर रहे हैं.
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं. उन्होंने पावरप्ले में 98 सिक्स लगाए हैं. रोहित ने कुल 1672 गेंद का सामना किया. आप जानते हैं कि रोहित ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. अब वो सिर्फ वनडे खेलते हैं. न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने पावरप्ले में 97 सिक्स लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा का टी20 करियर
अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर बेहतरीन रहा है. उन्होंने टीम में बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कर ली है. वो 69 मैचों में 2127 रन बना चुके हैं. उनका औसत 32.23 का रहा है. उन्होंने 193.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. अभिषेक कुल 147 सिक्स अभी तक जड़ चुके हैं. 3 शतक और 14 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं. वैसे मौजूदा समय में अभिषेक फॉर्म से थोड़ा बाहर चल रहे हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. पांच मैच में उन्होंने एक मुकाबले में अर्धशतक लगाया. अन्य मैचों में वो फेल रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शुरुआती दो टी20 मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले. वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं. अच्छी शुरुआत के बाद वो लंबी पारी नहीं खेल पाए. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगे आने वाले तीन टी20 मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन, ये 5 खिलाड़ी बिना खाता खोले ढेर
संबंधित खबरें
फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
17 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
40 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
3 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines