IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज नेपियर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया और मात्र 19.4 ओवर में ही 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड को हालांकि इस स्कोर तक पहुंचाने में ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉन्वे की पारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इस स्कोर का पीछे करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला।
अभी पढ़ें – Suryakumar yadav: ये नाम याद रखना…ये साल याद रखना…सूर्या ने 2022 में बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने टीम साउदी की गेंद पर जड़ा ताबड़तोड़ छक्का
160 रनों के टोटल को चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 3 ओवर में ही अपने दोनों ओपनर ऋषभ पंत और ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। श्रेयस के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए और आते ही चौकों छक्कों की बरसात कर दी। पांड्या डगआउट से ही मारने का मन बनाकर आए थे और उन्होंने ये ही किया।
पांड्या ने वैसे तो कई बेहतरीन शॉट्स खेले लेकिन सबसे खतरनाक शॉट न्यूजीलैंड के लीड गेंदबाज टीम साउदी के खिलाफ पांचवे ओवर में जड़ा। दरअसल ओवर की तीसरी गेंद पर साउदी ने खतरनाक बाउंसर डाली जिसे पांड्या ने पढ़ लिया और गेंद की हाइट तक पहुंचने के लिए वे एक टांग पर खड़े हो गए और गोल घुमकर खतरनाक छक्का जड़ दिया। पांड्या के इस शॉट को देखकर कांमेंट्रेटर भी हैरान हो गए वहीं सामने खड़े सूर्यकुमार यादव ने भी वाहवाही की।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 3rd T20: बारिश के चलते मैच हुआ टाई, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1594993815106256901
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
51 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines