IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज नेपियर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया और मात्र 19.4 ओवर में ही 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड को हालांकि इस स्कोर तक पहुंचाने में ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉन्वे की पारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों की जोड़ी को भुवनेश्वर कुमार के कैच ने तोड़ा।
सिराज की गेंद की उछाल भांप नहीं पाए फिलिप्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी से तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल 15वें ओवर तक न्यूजीलैंड की टीम केवल दो विकेट के नुकसान पर 125 रनों तक पहुंच गई थी और डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक हो गया था। तभी मोहम्मद सिराज एक उछलती हुई बाउंसर डाली जिसका उछाल फिलिप्स पड़ नहीं पाए और उन्होंने मिसटाइम शॉट खेल दिया।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: ट्रेविस हेड ने गेंद को जड़ से उखाड़कर आसमान की कराई सैर, देखते रह गए वार्नर, देखें Video
बॉल जैसे ही हवा में गई तो ऐसा लग रहा था कि ये नो मेंस लैंड में गिर जाएगी लेकिन अचानक तेज रफ्तार में दौड़ते हुए भुवनेश्वर कुमार आए और जंप मारकर एक हाथ से एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया। इस कैच की बदौलत ही फिलिप्स आउट हो गए जिसके बाद न्यूजीलैंड की पारी संभल नहीं पाई और पत्तों की तरह बिखर गई।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1594976779588210689
अभी पढ़ें – IND vs NZ: सूर्यकुमार को कैसे रोका जा सकता है? न्यूजीलैंड के दिग्गज Ross Taylor ने बताया सीक्रेट
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines