IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज को खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। ये मैच न्यूजीलैंड के लिए नेपियर में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं दूसरा मैच जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। वहीं सीरीज के आखिरी मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा हैं।
नेपियर का लाइव वेदर अपडेट
पहले मैच के रद्द होने के बाद से ही मौसम का इस सीरीज में महत्व काफी बढ़ गया हैं। ऐसे में लोगों को उतसुकता रहती हैं कि आज का मैच पूरा हो पाएगा कि नहीं। अगर नेपियर का मौसम की रिपोर्ट देखी जाए तो लगता हैं कि मैच में बारिश खलल डाल सकती हैं। नेपियर के मैकलीन पार्क पर मंगलवार को शाम के समय आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा लेकिन बारिश की संभावना कम है। मैच वाले दिन बारिश का 70 फीसदी पूर्वानुमान है। मैच से पहले बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच देरी से शुरू हो सकता है। रात में बारिश की अनुमान 70 फीसदी है। हालांकि दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही अनुमान था लेकिन फिर भी मैच पूरा हो गया था।
IND vs NZ Head to Head in T20: भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया हैं। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 7 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड की टी20 टीम:
मार्क चैपमैन, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (C),ब्लेयर टिकनर।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
भारत की T20I टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
7 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
9 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
25 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
45 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
46 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines