IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच कल यानी मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेला जाना है। टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। कल यानी फाइनल मुकाबला खेला जाना है, जो दोनों टीमों के लिए अमह होगा, क्योंकि जो भी तीसरा टी 20 जीतेगा सीरीज उसके नाम होगी।
तीसरे टी 20 मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है कि इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) मेडिकल अप्वाइंटमेंट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह टिम साउदी टीम की कमान संभालेंगे। वहीं विलियमसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक ऐसे बल्लेबाज को टीम में बुलाया गया है, जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। इस खिलाड़ी का नाम मार्क चैपमैन है।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1594511641265475584?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw
मार्क चैपमैन का टी 20 क्रिकेट करियर
मार्क चैपमैन अभी तक अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 40 टी20 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 761 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन रहा है। खास बात ये है कि वह इस फॉर्मेट में 3 हॉफ सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने ऑलओवर 115 टी 20 मैचों में 2254 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं।
कौन हैं मार्क चैपमैन, जो 3 देशों के लिए खेल चुका है
मार्क चैपमैन लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं। उनका जन्म 27 जून 1994 को हांगकांग में हुआ था। 28 साल का ये बल्लेबाज हांगकांग के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुका है। 2015 में उन्होंने वनडे में यूएई और उसी साल नेपाल के खिलाफ टी20 डेब्यू किया, फिर बाद में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट में जगह बनाई। चैपमैन न्यूजीलैंड और हांगकांग के अलावा ऑकलैंड के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines