IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार 30 सितंबर 2022 को खेला जाएगा। ये मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में होगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है लेकिन इस पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
और पढ़िए – SL vs AFG: क्रीज पर खड़े-खड़े ठोक डाले छक्के, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मचा दिया गदर, देखें वीडियो
IND vs NZ 3rd ODI: क्या बारिश बनेगी मैच में विलेन?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को क्राइस्टचर्च में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। दोपहर के समय यहां बारिश की संभावना है। न्यूजीलैंड के समयानुसार मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। उस समय 70 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, रात में भी वहां 50 फीसदी बारिश के आसार है। जिससे फैंस के लिए एक बुरी खबर है। वहीं ये सिर्फ अनुमान है असल में मौसम कैसा रहेगा ये तो मैच के दिन ही पता चलेगा।
पहले वनडे में मिली थी हार
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया था। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।
और पढ़िए – IND vs NZ: मैच नहीं खेले फिर भी Sanju Samson ने इस एक काम से जीत लिया सभी का दिल, देखें वायरल वीडियो
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines