IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। भारत अगर ये मैच जीत जाती है तो उसके पास वनडे में भी नंबर 1 टीम बनने का मौका है।
Team India Records in Indore
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास है और टीम का मजबूत किला है जिसे कोई भी भेद नहीं पाया है। भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम अभी तक एक भी वनडे मुकाबलें शिकस्त नहीं खाई है। टीम ने अब तक इस मैदान पर पांच वनडे मुकाबले खेले है। जिसमें से टीम ने पांचों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि न्यूजीलैंड को इस मैदान पर भारत को हराना काफी मुश्किल हो सकता है।
और पढ़िए –BBL 2023: कहर बरपाती आई और सीधा स्टंप में घुस गई खतरनाक गेंद, बहुत दूर जाकर गिरी बेल्स, देखें
भारत ने इस मैदान में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 2 बार शिकस्त दी है। वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी इस मैदान पर भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकी। मैदान की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और इस पर खूब रन बनते हैं।
IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 116 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 57 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 28 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
और पढ़िए –‘IPL के दौरान मेरे बगल में बैठें ऋषभ पंत…’, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का अनुरोध
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines