IND vs NZ: टीम इंडिया कल इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा वनडे खेलने उतरेगी। इससे पहले आज दोनों टीमों ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। वहीं मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित की जमकर तारीफ की वहीं उन्होंने रजत पाटीदार पर भी बड़ा बयान दिया।
रोहित शानदार बल्लेबाज
इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ‘रोहित ऐसा प्लेयर हैं जो किसी भी कंडीशन में किसी भी बॉलर के खिलाफ खेल सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाजी करता है और किसी भी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकता है। राहुल ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में विराट रोहित को कुछ समय का ब्रेक दिया जा सकता है, ताकि बड़े मैचों के लिए वह पूरी तरह से तैयार रहे।’
रजत की परफॉर्मेंस अच्छी
वहीं मध्य प्रदेश के लोकल बल्लेबाज रजत पाटीदार को लेकर जब कोच राहुल द्रविड़ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘रजत पाटीदार की परफॉर्मेंस अच्छी रही है, वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है, लेकिन तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में रजत होंगे या नहीं ये सिलेक्टर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि सीरीज जीतने पर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है पर कोई भी मैच औपचारिक नहीं होता। इसलिए हर मैच के लिए रणनीति बनाई जाती है।
इंदौर में बनते हैं रन
वहीं इंदौर की पिच को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि ‘इंदौर की परंपरा है की यहां बॉलर्स से ज्यादा बल्लेबाजों को आसानी होती है। क्योंकि होलकर स्टेडियम का विकेट सपाट है, जिस पर रन बहुत बनते है। राहुल ने कहा कि इंदौर से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, इसलिए इंदौर में आना हमेशा सुखद रहता है। वहीं विश्वकप की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए वर्क लोड मैनेजमेंट पर काम किया जा रहा है, खिलाड़ियों की इंजरी मैनेजमेंट और वर्क लोड मैनेजमेंट दोनों जरूरी है, इसलिए सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया जाता है।
और पढ़िए –IND vs NZ: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर का दावा, कहा-हमारी तैयारी इस बार…
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
30 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines