IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
कैसी है इंदौर की पिच ?
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज और उछाल वाली है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इस पिच पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर सकते हैं। हालांकि होलकर स्टेडियम की पिच बड़े-बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है। इस पिच पर टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 418 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। इसका मतलब साफ है कि अगर कोई भी टीम यहां विकेट रोककर खेलेगी तो वो बड़ा स्कोर आसानी से बना सकती है। अब तक खेले गए कुल पांच वनडे मैचों में बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 3 बार जीत मिली है, जबकि पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम दो बार जीतने में कामयाब हुई है।
और पढ़िए –IND vs NZ: रजत पाटीदार को मौका मिलेगा या नहीं ? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
Team India Records in Indore
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास है और टीम का मजबूत किला है जिसे कोई भी भेद नहीं पाया है। भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम अभी तक एक भी वनडे मुकाबलें शिकस्त नहीं खाई है। टीम ने अब तक इस मैदान पर पांच वनडे मुकाबले खेले है। जिसमें से टीम ने पांचों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि न्यूजीलैंड को इस मैदान पर भारत को हराना काफी मुश्किल हो सकता है।
भारत ने इस मैदान में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 2 बार शिकस्त दी है। वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी इस मैदान पर भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकी। मैदान की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और इस पर खूब रन बनते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव?
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
डीडी स्पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines