IND vs NZ 3rd ODI LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और महत्वपूर्ण मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से बाजी मारी थी.
डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी. मिचेल के आगे टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया था. वहीं, गेंदबाजी में क्रिस्टियन क्लार्क ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. दूसरी ओर, भारतीय टीम अपने बॉलर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ 3rd ODI मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 3rd ODI मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल
कहां देख पाएंगे IND vs NZ 3rd ODI का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
कहां देख पाएंगे IND vs NZ 3rd ODI की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 3rd ODI मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का लुत्फ आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकेंगे.
कैसा खेलती है इंदौर की पिच?
सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इंदौर के इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से बॉल बैट पर आसानी से आती है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसकी वजह से यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.
यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है. हालांकि, बॉलर्स के लिए यहां रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता है.
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
40 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines