IND vs NZ: Finn Allen और Devon Conway का आया तूफान...भारतीय गेंदबाज की हुई जमकर कुटाई...देखें

IND vs NZ 3rd odi live score

IND vs NZ 3rd odi live score

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड पूरी तरह हावी होती दिख रही है। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे Finn Allen और Devon Conway क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और महज 14 ओवर में बिना विकेट खोए 82 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

Finn Allen और Devon Conway का आया तूफान

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत करने आए Finn Allen और Devon Conway ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैदान पर चौकों की बारिश कर दी। दोनों एक से बढ़कर एक शॉट दिखाए और 14 ओवर में 82 रन जोड़ लिए। फिलहाल ऐलन 44 रन जबकि कॉन्वे 30 रन बनाकर नाबाद हैं। फिन ऐलन ने अपनी पारी में 7 चौके, जबकि कॉन्वे ने 5 चौके लगाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने बनाए 219 रन

तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। अगर न्यूजीलैंड को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो 220 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए 51 रन

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए। वह 22 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। सबसे बड़ी पारी वॉशिंगटन सुंदर (51) ने खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। वहीं कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ