Prasidh Krishna Possible Replacements: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में अब तक पूरी तरह दबदबा बनाया है और वह 3-0 से आगे है. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. पांच मैचों की इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों और अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग-अलग स्क्वाड का ऐलान किया गया है.
प्रसिद्ध कृष्णा शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा चोट के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. अगर ऐसा है, तो कुछ खिलाड़ी हैं, जो उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. आइए 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं.
1. आकिब नबी
आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में अपना डेब्यू किया था. उनका डेब्यू भले ही खास नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वे लगातार अच्छा करते आए हैं. इसी वजह से अब आकिब को एक और मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नबी उनकी जगह लेने के बड़े दावेदार हैं.
2. यश ठाकुर
यश ठाकुर न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुने गए हैं. टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा है. प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए, तो यश ठाकुर को थोड़ा पहले बुलाया जा सकता है. वह पूरे 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं.
3. प्रिंस यादव
प्रिंस यादव ने भारत के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं और 4 विकेट झटके हैं. प्रिंस इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उन्हें सूट कर रही हैं. इसी वजह से प्रिंस को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड देख हो जाएंगे हैरान
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
पहले तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस टेस्ट के आधार पर), और कुलदीप यादव.
अंतिम दो मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, और कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
55 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
14 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
14 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines