IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा ।इस मैच में भारत की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को मिशेल सैंटनर। भारत को अगर सीरीज में जिंदा रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने प्लेइंग 11 में कुछ खास बदलाव करने की मांग की है ताकि टीम ये मैच जीत सके।
वसीम जाफर ने बताया कैसी होनी चाहिए टीम की प्लेइंग 11
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर के मुताबिक भारतीय टीम के पास गेंदबाज अच्छी खासी संख्या में मौजूद हैं ऐसे में टीम को एक गेंदबाज को छोड़ कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना चाहिए। जाफर ने पृथ्वी शॉ को गिल के साथ ओपनिंग कराने का सुझाव दिया है। साथ ही उमरान मलिक जिन्होंने पहले मैच में खराब गेंदबाजी की थी उन्हें जाफर के मुताबिक बाहर किया जा सकता है।
और पढ़िए – उस्मान ख्वाजा ने घुटना टेक मारा तूफानी छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें Video
वसीम जाफर ने ट्वीट कर कहा, ‘आज रात के मैच को जीतना जरूरी है। चूंकि भारत के पास पहले से ही पर्याप्त गेंदबाजी विकल्प हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि वे एक तेज गेंदबाज को छोड़ सकते हैं और एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल सकते हैं। शायद पृथ्वी शॉ शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं और ईशान किशन 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ईशान किशन की जगह जितेश शर्मा को मध्यक्रम में खिला सकते हैं।’
Team India Predicted playing 11: पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ईशान किशन/जितेश शर्मा, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह।
टी20 सीरीज के लिए IND और NZ का स्क्वाड
भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – Novak Djokovic जैसा कोई नहीं…10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, राफेल नडाल की बराबरी
न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
39 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines