IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी की न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी सराहना की है। वहीं उन्होंने मैच हारने के पीछे की मुख्य वजह भी बताई है।
इस वजह से मैच हार गई न्यूजीलैंड की टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच काफी रोमांचक था और न्यूजीलैंड ने भी 99 रनों का छोटा सा स्कोर बनाने के बाद अपनी गेंदबाजी से भारत की हालत खराब कर दी लेकिन फिर भी वह हार गई। वहीं इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने सूर्या और हार्दिक की तारीफ की साथ ही बल्लेबाजी में 20 रन और बनाने की बात कही।
मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद कहा कि ‘ये क्रिकेट का एक शानदार खेल था। हमारे गेंदबाजों ने इस मैच को बनाया और अगर 10 या 15 रन ज्यादा होते तो हम मैच जीत जाते। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की स्थिरता और धैर्य कमाल का है। हमनें 10 से 15 ओवर स्पिन के कराए जो कि बेहद अलग था। हालांकि मैं ये नहीं जानता कि इस पिच पर सटीक टोटल क्या होता शायद 120 में काम चल जाता।’
और पढ़िए – ‘क्यूरेटर को…’, हार्दिक पांड्या ने पिच पर दिया बड़ा बयान
विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं- हार्दिक पांड्या
वहीं भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- मुझे हमेशा से विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं, लेकिन इसमें काफी देर हो गई। ये सभी खेल पलों के साथ महत्वपूर्ण हैं। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दबाव लेने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था। हमने ठीक यही किया। हमने अपने बेसिक्स का पालन किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
57 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines