IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम गुरुवार रात को रायपुर पहुंच गई है। टीम का वहां पर पहुंचते ही शानदार स्वागत हुआ। वहीं विराट कोहली के फैंस ने उनके आगमन पर कई पोस्टर बनाए वहीं रोड पर नारेबाजी की।
जहां एक तरफ भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके लिए टीम आज से प्रेक्टिस शुरू करेगी। दोनों के बीच खेला गया पहला मैच काफी रोमांचक था और भारत ने इसे मात्र 12 रनों से जीत लिया था। जिसके बाद दूसरे वनडे में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
और पढ़िए – T20 क्रिकेट में तमीम इकबाल का हाहाकार, तोड़ डाला ब्रैड हॉग-एबी डिविलियर्स और शिखर धवन का रिकॉर्ड
IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 113 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
और पढ़िए – Alex Hales ने मचाया गदर, कड़क छक्के ठोक 59 गेंदों में कूट डाले 110 रन, देखें वीडियो
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines