IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं भारतीय टीम की बैटिंग चल ही रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच रुक गया और आखिरकार इसे रद्द करना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए गए जिसके बाद हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। अब इस पर कप्तान शिखर धवन ने अपना पक्ष रखा है।
और पढ़िए – SL vs AFG: क्रीज पर खड़े-खड़े ठोक डाले छक्के, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मचा दिया गदर, देखें वीडियो
संजू सैमसन को नहीं दी गई जगह
दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में जैसे ही प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो हर कोई दंग रह गया। दरअसल भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए। संजू सैमसन की जगह दीपक हुडा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया। इसमें संजू को बाहर करने के मामले ने तुल पकड़ लिया और हर तरफ उनके फैंस एक बार फिर से टीम मेनेजमेंट को कोसने लग गए और टीम प्रबंधन पर संजू सैमसन को नजरंदाज करने का आरोप लगाने लग गए। वहीं कुछ पूर्व क्रिकेटर ने भी इसे लेकर टीम पर सवाल खड़े किए।
शिखर धवन ने बताई वजह
बारिश के बाद मैच रद्द होने के बाद शिखर धवन ने मीडिया से बात की जिसमें ये सवाल पूंछा गया कि संजू सैमसन को क्यों जगह नहीं दी गई? इस पर जवाब देते हुए शिखर धवन ने कहा कि हमें एक छठे गेंदबाज की जरुरत थी इसीलिए दीपक हुड्डा को सैमसन की जगह खिलाया गया। इसके अलावा धवन ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि बारिश रुकेगी और मैच पूरा हो पाएगा लेकिन वह नहीं हो पाया। अब हम तीसरे मैच की तैयारियों में जुट जाएंगे।
और पढ़िए – IND vs NZ: मैच नहीं खेले फिर भी Sanju Samson ने इस एक काम से जीत लिया सभी का दिल, देखें वायरल वीडियो
भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
12 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines