IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

IND vs NZ Rohit Sharma Mohammad Yousuf

IND vs NZ Rohit Sharma Mohammad Yousuf

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 12 रनों से रोमांचक जीत की। इस दौरान शुभमन गिल के दोहरे शतक ने महफिल लूटी तो वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा 34 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके-2 छक्के ठोके। इन रनों के साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ डाला। गिलक्रिस्ट ने 287 मैचों में 9619 रन ठोके थे। रोहित के नाम अब वनडे में 9630 रन हो गए हैं। अब वह रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में पाकिस्तान दिग्गज मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

91 रन बनाते ही तोड़ देंगे रिकॉर्ड

मोहम्मद यूसुफ के नाम वनडे क्रिकेट में 9720 रन दर्ज हैं। यदि कप्तान रोहित इस वनडे में 91 रन बना लेते हैं तो यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मोहम्मद यूसुफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 15वें स्थान पर हैं। रोहित के 91 रन बनाते ही वह इस रैंक पर पहुंच जाएंगे। हालांकि यूसुफ से ऊपर श्रीलंकाई दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान का नाम है। उन्होंने वनडे में 10290 रन बनाए थे। रोहित को इस रिकॉर्ड को पार करने के लिए 661 रन बनाने होंगे, जोकि इस सीरीज में काफी मुश्किल काम है। हालांकि वह यूसुफ के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने 463 मैचों में 18426 रन बनाए थे। उनके बाद श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का नाम है। संगकारा ने 14234 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 13704 रन जड़े थे। चौथे स्थान पर काबिज श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या ने 13430 रन बनाए थे। पांचवें स्थान पर विराट कोहली हैं, जो अब तक 12762 रन जड़ चुके हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ