Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बैटिंग चल ही रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच रुक गया। अब आखिरकार फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बारिश रुक गई है और मैच जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। बारिश के चलते मैच के ओवर में कटौती कर दी गई है। मैच अब सिर्फ 29 ओवर का होगा। वहीं मैच के रुके जाने तक भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 22 रन था और टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरा था।
और पढ़िए – ‘वाह क्या शॉट है’…Shubman Gill के शॉट पर हिल भी नहीं पाए फील्डर…बल्ले से निकली कमाल की आवाज, देखें
दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में संजू सैमसन की जगह दीपक हुडा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर खेल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल खेल रहे हैं इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं भारत के लिए ये करो या मरो का मैच है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी हार दी थी।
भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।
और पढ़िए – IND vs NZ: तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो आपका दिल जीत लेगा…देखिए
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।