IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रायपुर में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में ही धमाकेदार जीत दर्ज कर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक 51 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। हालांकि विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वह 9 गेंदों में महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन ने 9 गेंदों में 8 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए –IND vs NZ: शमी और सिराज ने क्यों किए सिर्फ 6 ओवर? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 114 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें लाइव?
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
डीडी स्पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(https://safeanimalshelter.com)
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
7 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
7 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
45 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines