IND vs NZ 2nd ODI: हैमिल्टन में किस टीम का पलड़ा भारी? नतीजे देख हैरान रह जाएंगे आप
Edited By Bhoopendra Rai

India and New Zealand head to head record at Hamilton Seddon park
Edited By Bhoopendra Rai

India and New Zealand head to head record at Hamilton Seddon park
IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है। अब उसे सीरीज में बराबरी करने के लिए दूसरा वनडे हर हाल में जीतना होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा है। लेकिन चिंता की बात ये है कि जिस ग्राउंड पर यह मैच खेला जाना है, वहां टीम इंडिया पिछले 13 साल से एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
हैमिल्टन का सिडन पार्क क्रिकेट ग्राउंड टीम इंडिया के लिए अनलकी है। भारत ने सिडन पार्क पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक सात वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को यहां इकलौती जीत 2009 में मिली थी, उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह मुकाबला भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था।
टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी करने के लिए 13 साल पुराने इतिहास को दोहराना पड़ेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2009 के बाद से हमारी टीम ने यहां लगातार चार मैच गंवाए हैं।
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हैनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: