IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन रांची में किया जाएगा। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच गुरुवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए।धोनी टीम स्टाफ और खिलाड़ियों से मिले और टीम का हौसला बढ़ाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर धोनी से टिप्स लेते नजर आए। वहीं धोनी से मुलाकात में क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी हार्दिक पांड्या ने दी है।
क्रिकेट नहीं इस बारे में चर्चा करते हैं एमएस धोनी
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात के बारे में हार्दिक पांड्या ने कहा कि ” माही भाई यहां है और हमें उनसे मुलाकात का मौका मिला । हम उनसे मिलने होटल से बाहर भी जा सकते हैं वरना पिछले एक महीने से हम जितना खेल रहे हैं, बस एक होटल से दूसरे होटल में जाते हैं।’उन्होंने कहा, ”जब भी हम मिलते हैं तो खेल की बजाय जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करते हैं। मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”
और पढ़िए – भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (wk), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड की टीम:
मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, बेन लिस्टर, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर मैच का प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. इसके अलावा स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के चैनलों पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – एशिया कप के आयोजन को लेकर सरगर्मियां तेज, इस दिन आमने-सामने होंगे जय शाह-नजम सेठी
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 ऑनलाइन कैसे देखें लाइव ?
डीडी स्पोर्ट्स की मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच देखा जा सकता है. इसके अलावा डिजनी हॉटस्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
40 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines