नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 25 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा। यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। भारत और न्यूजीलैंड ने लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला है। ODI सीरीज से पहले दोनों देशों ने तीन मैचों की T20I सीरीज खेली, जिसमें भारतीय टीम को 1-0 से जीत मिली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले एकदिवसीय मैच से पहले ऑकलैंड में आयोजित पिछले वनडे मैचों से कुछ आंकड़े सामने आए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा
ईडन पार्क में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 30 मैच जीते हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 42 मैचों में विजय प्राप्त की है। यहां दो मैच टाई रहे हैं। तीन मैच रद्द हुए हैं। इस मैदान पर व्यक्तिगत स्कोर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस के नाम दर्ज है। जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में 146 रन की नाबाद पारी खेली थी।
अभी पढ़ें –IND vs NZ ODI: इस तरह देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
https://twitter.com/BCCI/status/1595771720262033409?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1595771720262033409%7Ctwgr%5Efa073baddfabe52b6417cda2afb65e88e3c25296%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-nz-odi-how-can-i-watch-india-new-zealand-odi-match-live-streaming-see-details%2F95063%2F
मिचेल स्टार्क के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
वहीं ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस वेन्यू पर विकेट बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों की सहायता करता है। संयोग से ईडन पार्क में आखिरी वनडे मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। कीवी टीम ने उस मैच में 22 रनों से जीत दर्ज की थी।
https://twitter.com/ddsportschannel/status/1595742194656501760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1595742194656501760%7Ctwgr%5Efa073baddfabe52b6417cda2afb65e88e3c25296%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-nz-odi-how-can-i-watch-india-new-zealand-odi-match-live-streaming-see-details%2F95063%2F
अभी पढ़ें – ‘गेंद है या बुलेट’ शॉट मारने जा रहे थे Rishabh Pant, स्टंप उखाड़कर ले गई लॉकी फर्ग्यूसन की तेज़ रफ्तार बॉल, देखें वीडियो
चहल ने चटकाए थे तीन विकेट
ये वही मैदान है जहां 2020 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान 8 फरवरी को तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा वनडे मैच खेला गया था। गप्टिल और रॉस टेलर के अर्धशतक ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 273 रन बनाए। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल काफी असरदार साबित हुए थे, जिन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट निकाला था।
https://twitter.com/BCCI/status/1595604634865106944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1595604634865106944%7Ctwgr%5Efa073baddfabe52b6417cda2afb65e88e3c25296%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-nz-odi-how-can-i-watch-india-new-zealand-odi-match-live-streaming-see-details%2F95063%2F
जवाब में भारतीय टीम के 7 विकेट 153 रन पर आउट हो गए, लेकिन रवींद्र जडेजा और नवदीप सैनी की शानदार पारी ने उन्हें लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद की। आखिरकार भारत 48.3 ओवर में 251 रन पर ऑल आउट हो गया। उस मैच में 18 विकेट गिरे थे, जिनमें से स्पिन गेंदबाजों ने चार विकेट लिए थे। बल्लेबाजों ने 98.3 ओवर में कुल 11 छक्के जड़े थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1595688925363720192?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1595688925363720192%7Ctwgr%5Efa073baddfabe52b6417cda2afb65e88e3c25296%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-nz-odi-how-can-i-watch-india-new-zealand-odi-match-live-streaming-see-details%2F95063%2F
- हाईऐस्ट टीम स्कोर: 340/5 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
- मिनिमम टीम स्कोर: 73 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, 2007
- हाईऐस्ट रन-चेज़: 340/5 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
- औसत पहली पारी का स्कोर: 217
न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारत की टीम:
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines