IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में केन विलियमसन और टॉम लेथम की धमाकेदार पारी के चलते न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर ली। इस मैच में टॉम लेथम ने शतक जड़ दिया और टीम को जीत की ओर ले गए।
टॉम लेथम ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ जड़ा तूफानी छक्का
दरअसल 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत धीमी रही और 15वें ओवर तक दोनों ही ओपनर चलते बने। जिसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला। लेकिन इसी बीच न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल के रुप में तीसरा झटका लग गया। जिसके बाद क्रीज पर टॉम लेथम उतरे और मैच को बदल कर रख दिया।
टॉम लेथम ने केन विलियमसन के साथ 219 रनों की साधेदारी की और 140 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट खेले लेकिन सबसे ज्यादा दमदार शॉट अर्शदीप सिंह के खिलाफ 37वें ओवर में आया जब गुड लेंथ की गेंद को उन्होंने पिक करके बाउंड्री की ओर भेज दिया। इस शॉट को अर्शदीप भी देखते रह गए और दर्शकों को भी आनंद आ गया।
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: टॉम लैथम ने अनोखे शॉट पर बटोर लिया चौका, चतुर-चालाक चहल देखकर दंग रह गए
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
29 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
40 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines