हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले वनडे में होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड में होगा. वहां पर भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि आंकड़े बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया को वहां पर कितने मैचों में जीत मिली है.

विज्ञापन
क्या ऑकलैंड में भारत को मिलेगी जीत? (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का अंत हो गया है. टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. पहले लगातार तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की. अंतिम दो मैचों में भारतीय टीम को हार मिली. दोनों मैचों में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी खास नहीं रही. खैर अब पारी पांच वनडे मैचों की है. विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में दिखेंगे. दोनों को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. शुभमन गिल पहले तीन मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे. अंतिम मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है. पहला वनडे मैच जिस मैदान पर होना है वहां के आंकड़े भारत के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं. टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा होने वाली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

कब और कहां होगा पहला मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को होने वाला है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. 41,000 दर्शक स्टेडियम में बैठ सकते हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा की वजह से स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है. हाल ही में दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच ऑकलैंड में ही हुआ था. वहां पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 259 रन जड़े थे. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान, जानिए किसे मिला नंबर-1 का ताज

विज्ञापन

ऑकलैंड में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

ऑकलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. भारत ने इस मैदान पर 11 वनडे मैच खेले हैं. चार में भारत को जीत मिली है. वहीं छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला टाई रहा है. ऑकलैंड में हमेशा से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 2022 में इस मैदान पर मैच हुआ था. भारत को सात विकेट से हार मिली थी. भारत ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का टारगेट दिया था. शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया था. न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. मुकाबले में टॉम लैथम ने नाबाद 145 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं केन विलियम्सन ने अर्धशतक लगाया था. आपको बता दें भारत ने ऑकलैंड में पहला वनडे 22 फरवरी 1976 को खेला था. उस समय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर थे. पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 80 रनों से हार मिली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 2 कप्तान, 2 टीमें… वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड? शेड्यूल और मैच टाइमिंग पर भी एक नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola